नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली आवास पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि
एवं गीतकार डॉ. ईश्वर चंद गंभीर ने भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत
चौधरी को अपने द्वारा रचित गीत "चौधरी चरण सिंह अनूठा व्यक्तित्व" भेंट किया।
श्री गंभीर ने बताया कि ये गीत भारत रत्न चौधरी चरण सिंह
के अनूठे व्यक्तित्व और कृतित्व को दर्शाता है। मंत्री चौधरी जयंत द्वारा गीत पढ़कर
डॉक्टर गंभीर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल
साहित्यिक भविष्य की मंगलकामनाएं दी। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति के प्रदेश
कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य सम्मानितगण भी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment