Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी का श्रद्धा व उल्लास से जुलूस निकाला, निशुल्क 25 जोडों का निकाह करवाया

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने उत्साह और श्रद्धा के साथ घोड़े बग्गी एवं बैंड-बाजे के साथ पूरे जोश व उल्लास के साथ जुलूस निकाले। सुबह फजर की नमाज के बाद पहला जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ, जो बजरिया होते हुए बड़वाली चौकी पहुंचा। 

इसी प्रकार मोती तबेला क्षेत्र में भव्य जुलूस समीर बाद, नासिर खान कल्लू पहलवान एवं कांग्रेस नेता अनवर खान के नेतृत्व में निकाला गया, जुलूस मार्ग पर शांति व‌ सौहार्दता के संदेश के साथ हज़रत अली मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। जुलूस मार्ग‌ पर हिन्दू, मुस्लिम संगठनों ने स्वागत मंच से स्वागत किया। 

इसी‌ दौरान मार्ग से निकल रही कांवड़ यात्रा का स्वागत कर हिन्दू, मुस्लिम एकता का परिचय दिया।


ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस, सामूहिक निकाह में 25 जोड़ों का निकाह

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कड़ाव घाट और मोती तबेला क्षेत्र में सामूहिक निकाह के आयोजन भी हुए। कड़ाव घाट दरगाह में 10 जोड़ों का निकाह कराया गया, जबकि मोती तबेला मस्जिद में 15 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इस तरह दोनों स्थानों पर कुल 25 जोड़ों ने निकाह की रस्म अदा की।

आयोजनों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी मनाते हुए शांति, सौहार्द, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया। समाजजनों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम हैं।

जुलूस के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर हिंदू और मुस्लिम संगठनों की ओर से स्वागत मंच लगाए गए, जहां पुष्पवर्षा और स्वागत कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।


इसी दौरान जुलूस मार्ग से गुजर रही कांवड़ यात्रा का भी मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का अभिवादन कर कांवड़ यात्रियों का सम्मान किया। इस दृश्य ने हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कड़ावघाट सामुहिक निकाह की व्यवस्था में जहूर खोखर, अनवर चिष्ती का सराहनीय सहयोग रहा, जबकि कड़ाव घाट के सामूहिक विवाह सम्मेलन में दानिश खान, मोहम्मद फारुख खान ने गरीब, बेसहारा परिवार के दूल्हा-दुल्हनों का निकाह कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here