नित्य संदेश ब्यूरो
परीक्षितगढ़। भारतीय जनता पार्टी परीक्षितगढ़ मंडल की एक बैठक ब्लॉक सभागार, मे आयोजित की गई जिसमें परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सोनवीर सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर की उपस्थित में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी स्नातक चुनाव हेतु मतदाता पंजीकरण अभियान रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक संयोजक राहुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और स्नातक वोट की महत्ता समझाते हुए शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि हर पात्र स्नातक को मतदाता बनाना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का कुशल समन्वय सह-संयोजक मोहित बंसल एवं मंडल महामंत्री संजीव शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मोनू सैनी, डॉ. देवेंद्र सिंह, सतवीर सिंह मुखिया, मंडल मंत्री कृष्ण पाल, सोनू नागर एवं जितेंद्र गिरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment