नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना रेलवे रोड पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है। उनके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल और मास्टर चाबी बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रेलवे रोड पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/26 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान 2 बाल अपचारियों के नाम प्रकाश में आए थे। इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को थाना रेलवे रोड पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया।
एक बाल अपचारी के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल रजि0 नं0 DL7SK**** एवं एक मास्टर चाबी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। दोनों बाल अपचारी थाना टीपीनगर क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण -
1. एक बुलेट मोटरसाइकिल
2. एक मास्टर चाबी
पुलिस टीम - थानाध्यक्ष विजय कुमार, उ0नि0 वैभव यादव, उ0नि0 अनुरुद्ध कुमार, उ0नि0 नवनीत कुमार, उ0नि0 त्यागी वर्मा, है0का0 प्रदीप नागर।
No comments:
Post a Comment