नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एनसीसी
इकाई से एनसीसी तृतीय वर्ष की अंडर ऑफिसर विभु मलिक सत्र 2025-26 की मेरठ से चयनित
एकमात्र कैडेट है, जिन्होंने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम डेजर्ट सफारी कैंप में प्रतिभाग
किया।
कैंप में विभु मलिक यूपी डायरेक्टेड की सीनियर बनी, जिसके
लिए उन्हें जोधपुर ग्रुप, एनसीसी डायरेक्टरेट राजस्थान के द्वारा पुरस्कार प्रदान करके
सम्मानित किया गया। इस कैंप में अंडर ऑफिसर विभु मलिक को कज़ाख़िस्तान और नेपाल से
आए एनसीसी कैडेट से भी बातचीत करने का अवसर मिला। अंडर ऑफिसर विभु मलिक ने एडवांस लीडरशिप
कैंप इटावा में भी प्रतिभाग किया और इस कैंप में सेंचुरियन डिफेंस अकैडमी के द्वारा
अंडर ऑफिसर विभु मलिक को कैंप के समय सर्वोत्तम परफॉर्मेंस के लिए एनडीए, सीडीएस और
एएफसीएटी की प्रिपरेशन के लिए इंग्लिश की बुक उपहार स्वरूप प्रदान की गईl यह बुक कैंप
में आए 300 कैडेट्स में से टॉप 13 कैडेट्स को उपहार स्वरूप प्रदान की गई थी। एनसीसी
तृतीय वर्ष की कैडेट मुस्कान ने अत्यंत उत्साह के साथ ऑल इंडिया वेस्ट बंगाल एवं सिक्किम
ट्रैकिंग कैंप में प्रतिभाग किया। उन्हें वहां की संस्कृति से रूबरू होने का उन्हें
अवसर मिला।

No comments:
Post a Comment