नित्य संदेश ब्यूरो
जानीखुर्द। राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त)
चौधरी यशवीर सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने
इन आयोजनों में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि सोमवार को मेरठ में मंत्री यशवीर सिंह ने कई स्थानों
का दौरा किया। इनमें एएस रिसोर्ट, कंकरखेड़ा स्थित ग्रैंड ओपेरा रिसोर्ट, वंडर सिटी
एनएच-58 मेरठ के पास राज रिसोर्ट, बाफर का ग्रीन लीफ रिसोर्ट और ग्राम जिटौला शामिल
हैं। इसके बाद, उन्होंने गाजियाबाद
जिले के मोदीनगर स्थित एवीएस गार्डन में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लिया।
यहाँ उन्होंने परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में मंत्री यशवीर सिंह सिवालखास विधानसभा के
ग्राम अमानाउल्लापुर पहुँचे। उन्होंने वहाँ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया
और ग्रामवासियों से सौहार्दपूर्वक भेंटवार्ता की।
.jpg)
No comments:
Post a Comment