Breaking

Your Ads Here

Monday, December 1, 2025

क्रांतिकारी खुदी राम बोस का स्मृति दिवस मनाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आर्य समाज द्वार पर 101 राष्ट्र रक्षा यज्ञ का 75वां हीरक जयंती यज्ञ एवं इतिहास में दर्ज सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी खुदी राम बोस का स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम यज्ञ किया गया, जो आचार्य राजेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया।

यज्ञ के यजमान श्रीमती एवं संजय अग्रवाल बनें। कार्यक्रम में पंडित घनश्याम प्रेमी के देश भक्ति गीत एवं डॉ. अर्चना प्रिय का प्रेरणादायक उद्बोधन रहा। मंच सजाया आर्य समाज के प्रधान सुशील बंसल, भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी एवं उनके सुपुत्र, संजय अग्रवाल एवं उनकी पत्नी, सदर आर्य समाज के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय कवि विजय प्रेमी ने किया। 

कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणादायक रहा। यहां कवियित्री नन्दिनी रस्तोगी 'नेहा', सुधा शर्मा, तरुण 'कलमकार', नरेश शर्मा, दिव्या रस्तोगी, गौरव कुमार, तान्या, लता बंसल, अमित कांत आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here