Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

कार्य परिषद की बैठक में 12 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान करने का निर्णय

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को माननीय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


बैठक में कार्य परिषद की 14 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई। इसके साथ ही वित्त समिति की 20 अगस्त 2026, विद्वत परिषद की 24 अगस्त 2026 तथा परीक्षा समिति की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बैठकों के कार्यवृत्त की भी संपुष्टि की गई। कार्य परिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 12 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना गया। बैठक में कुल सचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण यादव, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ढाका, प्रोफेसर एस.एस. गौरव, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अनिल कुमार यादव, कार्य परिषद सदस्य बृजेश चौधरी, प्रोफेसर शर्मिला शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


वहीं ऑनलाइन मोड के माध्यम से पूर्व न्यायमूर्ति आर.बी. मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र जायसवाल, प्रोफेसर विजय जायसवाल सहित अन्य कार्य परिषद सदस्य एवं अधिकारी बैठक से जुड़े। विश्वविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं शोध संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here