Breaking

Your Ads Here

Monday, December 1, 2025

नन्दिनी रस्तोगी 'नेहा' को मिला राष्ट्रीय महिला सम्मान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कवियित्री एवं लेखिका नन्दिनी रस्तोगी 'नेहा' को सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डा. ईश्वर चंद गंभीर, सत्यम पाल सत्यम, नीलम मिश्रा तरंग, महेश हंसमुख, अरुणा पंवार द्वारा राष्ट्रीय महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्वलित मंगल सिंह मंगल, नीलम मिश्रा तरंग, डॉक्टर किरण सिंह, रिटायर्ड जज आरके भटनागर, शशी खन्ना द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना कवियित्री रामकुमारी द्वारा की गयी। संचालन डॉ. नीलम मिश्रा एवं महेश हंसमुख द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें 11 महिलाओं को राष्ट्रीय महिला सम्मान से नवाजा गया। 

डॉ. नीलम मिश्रा तरंग, प्रोर्मिला सिंह, रेखा गिरीश, अरुणा पवार, बीना मंगल, उपमा दीप, डॉ. चुन्नी रस्तोगी, आशा त्यागी, रीना खेड़ा, नीलम कुमार, रीना मित्तल आदि को दिया गया। कार्यक्रम महेश हसमुख ने अपनी माता की स्मृति में किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here