Breaking

Your Ads Here

Saturday, December 27, 2025

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शहर में


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज यानी रविवार को मेरठ आएंगे। दिल्ली से पहले गाजियाबाद फिर गाजियाबाद से मेरठ पहुंचेंगे।

मेरठ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही वो यहां संगठनात्मक बैठक लेंगे। पहले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद अन्य कार्यकताओं के साथ बातचीत करेंगे। मेरठ में पूरे पश्चिम क्षेत्र की बैठक होगी। एक रिसोर्ट में बैठक का आयोजन किया गया है। लगभग डेढ़ घंटे बैठक होगी। इसके बाद प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। शाम को क्षेत्रीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी।

बैठकों के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली से मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे से पहुंचेंगे। इसक लेकर काशी टोल प्लाजा परतापुर से उनका स्वागत शुरू हो जाएगा। हाईवे पर जगह जगह पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पंकज चौधरी बागपत रोड स्थित हर्मन सिटी में भाजपा के क्षेत्र कार्यालय पर पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं
के साथ एक बैठक करेंगे।
 
पश्चिम के जिलों से जोड़ेंगे पदाधिकारी:
पंकज चौधरी मेरठ समेत अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों से के साथ भी एक बैठक करेंगे इन्हीं की तैयारी को लेकर मेरठ में भाजपा एकजुट हुए हैं इसके साथ साथ भाजपा के पार्षद भी अपने अपने स्तर से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी मे जुड़े हुए हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का कहना है कि रविवार को नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत काशी टोल प्लाजा पर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here