Breaking

Your Ads Here

Monday, December 15, 2025

अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न सरदार पटेल की पुण्यतिथि


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: अपना दल (एस) के तत्वावधान में लोह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मेडिकल कॉलेज स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि खंड-खंड भारत को अखंड भारत बनने वाले लौह पुरुष एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने छोटी-छोटी 365 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया।

कार्यक्रम में अलका पटेल राष्ट्रीय सचिव, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मुनीश पटेल, दीपा लोधी, बलीचंद पाल, बलराम चौधरी, राजू रोंदिया, यामीन खान, फौलाद कुरैशी, बबीता, अखिलेश, अरुण पटेल, जानकी दास, विशाल पटेल, अरविंद चौधरी, सुरेश चंद, दिनेश सिंह राणा, पूजा पटेल, मोहनलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here