अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक बैठक सोमवार को रामराज में आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन युवा जिला संगठन मंत्री ठाकुर सतपाल सिंह चौहान ने कराया।
युवा जिला अध्यक्ष विपिन गुर्जर ने इसकी अध्यक्षता की, जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी सदरपुर मुख्य अतिथि रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने रामराज बिजली घर से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया इसके अतिरिक्त समिति रामराज की कार्यप्रणाली में कुछ कमियां भी बताई गई इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी ने बहुत जल्द एक महापंचायत बुलाने की बात कही इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी सदरपुर ने संगठन का विस्तार भी किया जिसमें प्रियांशु चौहान,अर्जुन चौहान, सुरेश चौहान, लाखन चौहान, सचिन चौहान विपिन चौहान और प्रबुद चौहान, विपिन चौहान सहित कई नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
No comments:
Post a Comment