-नहर पटरी मार्ग पर हुई घटना, तमंचा-कारतूस एवं गाय पुलिस
ने की बरामद
नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। पुलिस की देर रात गोकशों से मुठभेड़ हो गई। गोली
लगने से एक गोकश घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस
ने गोकश के पास से तमन्चा, कारतूस, एक गाय व गोकशी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने
गोकश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और और उसे भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात
मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर बाग के पास
कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा इनकी घेराबन्दी
की गई। बदमाशों द्वारा खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर
किया, पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त दाहिने
पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान नवाब उर्फ नवाबुद्दीन पुत्र इकराम उर्फ
इकरामुद्दीन निवासी रूहासा थाना दौराला के रूप में हुई है। उसके दो अन्य साथी वसीम
उर्फ काना निवासी इस्लामाबाद सरधना व एक अज्ञात मौके से फरार हो गए।
घायल को पुलिस ने कराया भर्ती
घायल नवाब को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती
कराया। पुलिस ने नवाब के कब्जे से एक गाय, दाव, रस्सा व अन्य गोकशी के औजार, एक तमंचा
315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली
टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, एसआई राहुल कुमार सिंह, एसआई अतुल कुमार,
एसआई जितेन्द्र कुमार, एसआई अनिल कुमार, विजय चौहान, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, गौरव
कुमार, सचिन कुमार, उपेन्द्र मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment