Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 16, 2025

खरमास आज से शुरू, मांगलिक कार्यों पर रोक, 14 जनवरी को संक्रांति के साथ होगा समाप्त



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। पंडित विनेश शर्मा उर्फ मिंटू शर्मा ने बताया कि मंगलवार यानी 16 दिसंबर को सूर्यदेव के वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास प्रारंभ हो गया।अब एक माह बाद मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में जाने पर खरमास समाप्त होंगे।यानि खरमास 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। जिसके कारण विवाह, गृह प्रवेश,मुंडन जैसे सभी मांगलिक व शुभ कार्य थम जाएंगे।12 दिसंबर को शुक्र भी अस्त हो चुका है। 


शुक्र ग्रह 52 दिनों तक अस्त रहेगा।इस कारण एक फरवरी 2026 को शुक्र के उदय होने के बाद ही विवाह आदि शुभ कार्य फिर से आरंभ होंगे। पंडित विनेश शर्मा उर्फ मिंटू शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 4:19 पर सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो गया।वहीं उन्होंने कहा कि सूर्य एक राशि में करीब 30 दिन रहते हैं।14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है।इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि खरमास में दान पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here