Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 26, 2025

लाइब्रेरी में स्थापित हुई संविधान की मूल प्रस्तावना

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिका में जागरूकता-केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (बाबा साहब) के महान योगदान को स्मरण करने के साथ हुई।


पालिका परिसर में उपस्थित कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, समानता, न्याय और बंधुत्व को सर्वोच्च स्थान देने का संकल्प लिया। संविधान की मूल प्रस्तावना की एक विशेष कॉपी पालिका की लाइब्रेरी में स्थापित की गई, ताकि नागरिक और विद्यार्थी इसे पढ़कर संविधान के आदर्शों से प्रेरित हो सकें। यहां पूर्व चेयरमैन निज़ाम अंसारी, ईओ दीपिका शुक्ला, विपिन शर्मा, शाहवेज़ अंसारी, मनोज, तासीर हसन, मुनेश् सहित कई गणमान्य लोग, पालिका अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here