नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय
माधवपुरम में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तत्वावधान में मिशन शक्ति सहप्रभारी प्रोफेसर
अनुजा गर्ग के द्वारा महिला सशक्तिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने
के लिए एक दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था। मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर लता कुमार ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं- तनाव प्रबंधन और आत्म-देखभाल पर जानकारी दी। लगभग 40 छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाई। कार्यशाला में छात्राओं ने तनाव प्रबंधन और आत्म-देखभाल के तरीके सीखे।
प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं को
आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त होने को प्रेरित
किया, जिससे नारी शक्ति अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर भारत को उन्नति के पथ पर अग्रसर
कर सके। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर गीता चौधरी एवं डॉक्टर शालिनी वर्मा उपस्थिति रहीं।

No comments:
Post a Comment