नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय
में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों
की श्रृंखला में क्रांति रेंजर्स टीम के तत्वावधान में वंदे मातरम गीत गायन प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा की कुल 38 छात्राओं ने उत्साह
पूर्वक प्रतिभागिता की एवं वंदे मातरम गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा वासु प्रिया ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया। मानसी (बीए तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान एवं बीए द्वितीय वर्ष
की छात्राओं साक्षी एवं समीक्षा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य
प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी।
प्रतियोगिता निर्णायक प्रोफेसर लता कुमार, प्रोफेसर गीता चौधरी एवं डॉक्टर शालिनी वर्मा
रहे। प्रतियोगिता का आयोजन रेंजर लीडर प्रोफेसर अनुजा गर्ग के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment