गुलाम मोहम्मद
नित्य संदेश, किठौर। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। ललियाना निवासी एक व्यक्ति ने आलम पुत्र हसरत अली पर जबरदस्ती उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उक्त आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीम लगाई। आलम को मुंडाली क्षेत्र के इलाहाबाद मड़ैया के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:
Post a Comment