नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा चिकित्सा कक्ष, शिशु सदन, महिला वार्ड आदि का निरीक्षण किया गया। महिला वार्ड में उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी के लिए वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment