Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 30, 2026

जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल और बूढ़ा ग्राम आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


- तीरंदाजी में चमके बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल व बूढ़ा ग्राम आर्चरी एकेडमी के आर्चर

नरेश कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों व बुढ़ा ग्राम स्थित आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप -2026  में विद्यालय एवं संबद्ध तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।


उल्लेखनीय है कि बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में आर्चरी एकेडमी को प्रारंभ हुए अभी कुछ ही माह हुए हैं। इसके बावजूद बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा जनपद और मंडल स्तर पर पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता का श्रेय बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, बीडीएस आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षक उज्ज्वल खोखर एवं वैभव दुहन, विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं तथा खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया गया।


अंडर-15 बालिका वर्ग की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सीधी वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता, जबकि इंडियन राउंड की अंडर 15 बालक वर्ग में मयंक कुमार ने जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-15 बालिका वर्ग की टीम में सिद्धिवत्स, शिवप्रा शर्मा, शिवांगी एवं वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में द्वितीय स्थान और रजत पदक प्राप्त किया। कन्या गुरुकुल नारंगपुर की अंडर-18 बालिका टीम में हर्षिता, अंशु राणा एवं कृपी राठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं ऋचा ने आगामी अक्टूबर में होने वाली स्टेट जूनियर चैंपियनशिप के लिए चयन सुनिश्चित किया। 



जूनियर वर्ग मे सर्वश्रेष्ठ स्कोर 308 बनाते हुए आर्यन पुत्र मनोज कुमार ने गोल्ड मैडल हासिल करते हुए जनपद की टीम में जगह बनाई जो आगामी अक्टूबर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में बूढ़ा ग्राम स्थित आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु एवं वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। जिसमें अंडर-10 बालक वर्ग की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सुशांत गिरी ने कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-15 कंपाउंड बालक वर्ग में समर्थ चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। 


इंडियन राउंड बालक टीम स्पर्धा में दक्ष, वंश गौतम, प्रतीक एवं सत्यान्श ने रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर रिकर्व बालक वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में अभि ने गोल्ड, यथार्थ ने सिल्वर, विनीत पूनिया ब्रांज पदक, टीम प्रतियोगिता में अभि, यथार्थ, विनीत पूनिया, मोहम्मद जुनैद ने गोल्ड मेडल जीता, जूनियर इंडिविजुअल रिकर्व बालक प्रतियोगिता में अभि ने स्वर्ण पदक, विनीत पूनिया ने कांस्य पदक जीता। वही कंपाउंड की बालिका वर्ग में तन्वी ने स्वर्ण तथा वंश उज्ज्वल ने कांस्य पदक जीता।



सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत प्रतियोगिता के रिकर्व बालक वर्ग में विशाल पूनिया ने स्वर्ण, अभी ने रजत, विनीत पूनिया ने कांस्य पदक जीता साथ ही टीम इवेंट की रिकर्व बालक वर्ग में विशाल पूनिया, अभी, विनीत पूनिया और यथार्थ ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इंडिविजुअल कंपाउंड की बालिका वर्ग में तनवी ने स्वर्ण वंश उज्वल ने कांस्य पदक जीता।


बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, ग्राम बूढ़ा स्थित आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षक विकास शास्त्री जी, कन्या गुरुकुल नारंगपुर की प्राचार्य डॉ. अलका आर्य, आचार्य रश्मि आर्य तथा बीडीएस आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षकों उज्वल खोखर, वैभव दुहन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here