नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संध्या में शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर
महाविद्यालय में “एआई शिक्षा पद्धति” विषय पर आयोजित सप्त दिवसीय नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट
प्रोग्राम के अंतिम दिवस में एआई के संदर्भ में “नीतिगत दृष्टिकोण, नैतिकता और वैश्विक
परिप्रेक्ष्य” विषय पर सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एमओयू के तहत आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चित प्रकोष्ठ एवं न्यूक्लियस ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया हुआ। ऑनलाइन आयोजन के अंतिम और सातवें दिवस में मुख्य वक्ता अगस्त मुनि मिश्रा द्वारा अब तक सीखी गई रणनीतियों को कैसे आवेदित करें, के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पद्धति पर जोर दिया, जिससे कि छात्र वास्तविक समस्याओं पर काम करके उनसे सीखे। व्याख्यान में Kahoot!, Canva और Animaker जैसे डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, इंटरएक्टिव और आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया गया।
अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया
गया। समापन सत्र में प्रोग्राम की संयोजक प्रो. लता कुमार, समन्वयक आईक्यूएसी द्वारा
आयोजित कार्यक्रम की संक्षिप्त समीक्षा प्रस्तुत की गई। आयोजन में प्रो. गीता चौधरी,
प्रो. सत्यपाल सिंह राणा, डा. पारुल मलिक और डा. सोशल ने विशेष सहयोग दिया।

No comments:
Post a Comment