अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। सरकार के मिशन शक्ति पेज 5 अभियान के तहत नगर पंचायत ने श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता महिलाओं का स्वच्छता में योगदान विषय पर केन्द्रित थी, जिसमें कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शुभारंभ प्रधानाचार्या भावना चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने छात्राओं द्बारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। प्रधानाचार्या भावना चौधरी ने कहा कि ये पोस्टर स्वच्छता और सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दे रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। नगर पंचायत से लोकेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं समाज की धुरी है और स्वच्छ भारत मिशन में उनकी विशेष भूमिका है।
कालेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने
कहा कि महिलाएं परिवार से लेकर समाज तक हर जगह स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही है। इस कार्यक्रम
में नगर पंचायत से विकास लांबा कंम्पयूटर आपरेटर, लोकेश कुमार, कर्मचारी राकेश सफाई
कर्मी, कालेज की प्रधानाचार्या भावना चौधरी, प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह समस्त स्टाफ मौजूद
रहा।

No comments:
Post a Comment