नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। "राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी" के सुप्रीमो गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी ने दिल्ली में हुए "बम धमाके" की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली आवास पर मिलकर "दिल्ली बम धमाके" में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया।
गौरतलब है कि अनुराग भृगुवंशी पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं, वे "सनातन धर्म की रक्षा" और "अखंड सनातन राष्ट्र" की स्थापना के लिए संपूर्ण भारत और अन्य देशों में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुराग भृगुवंशी को आश्वस्त किया कि दिल्ली बम धमाके में जिनका भी हाथ है, उनको भारतीय सेना उसी प्रकार सबक सिखाएगी, जिस प्रकार से "पहलगाम आतंकी हमले" के बाद "ऑपरेशन सिंदूर" के दौरान पाकिस्तान को सबक सिखाया था। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में उनके साथ मेरठ मंडल अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज) शुभम चौधरी एवं उनके निजी सचिव रामकुमार ठाकुर रहे।
No comments:
Post a Comment