"समाजविज्ञान (समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र) में शिक्षा पद्धति" के तृतीय दिवस का सफल आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेरठ में “एआई शिक्षा पद्धति” विषय पर आयोजित सप्तदिवसीय नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तृतीय दिवस में “"समाजविज्ञान (समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र) में शिक्षा पद्धति” सत्र का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चित प्रकोष्ठ (IQAC) एवं न्यूक्लियस ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एमओयू के तहत किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज प्रो अमित भारद्वाज के संरक्षण और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में यह सत्र का आयोजन किया गया । इस सत्र में समाज विज्ञानों के शिक्षण में ए आई के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
आज की मुख्य वक्ता डॉ. रुचिका ध्रुवे, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर रहीं, उन्होंने कहा कि समाजशास्त्र जैसे बहुआयामी विषयों में भी अब एआई का प्रयोग कर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है और शिक्षा में उसका प्रयोग किया जा सकता है । उन्होंने ‘नैपकिन ए आई एप’ के माध्यम से शिक्षण विधि के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता के द्वारा लाइव वीडियो के माध्यम से किसी भी विषय पर वीडियो क्रिएट कर अपनी टीचिंग को प्रभावशाली बनाने की तकनीक भी सिखाई गई।
अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया। सत्र के अंत में महाविद्यालय आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर एवं प्रोग्राम की संयोजक प्रो. लता कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की । महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ गीता चौधरी, डॉ सोशल, डॉ गजेन्द्र, डॉ रूबी डॉ रिचा राणा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment