Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 18, 2025

एसपी ट्रेफिक पहुंचें पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड की अनुशासन व्यवस्था, ड्रिल, ड्रेस और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया और सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश_ प्रदान किए गए। 

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा पुलिस लाइन एवं आरटीसी परिसर के भ्रमण के दौरान मैस, बैरक एवं शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं सुधार योग्य बिंदुओं के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक तथा GP स्टोर प्रभारी को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उनके सुझाव, समस्याएं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई और समस्याओ के निस्तारण के लिए आश्वासन प्रदान दिया गया और सम्बन्धित को दिशा-निर्देंश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here