Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 18, 2025

लिपिक प्रभारी की बेटी बनी एक दिन की अधिशासी अभियंता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंगलवार को सरधना नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की पहल पर केके पब्लिक स्कूल की कक्षा-चार की छात्रा सोहान्शी (पुत्री सोहन वीर सिंह) निवासी खाकारोबान को एक दिन की ईओ बनाया गया। 

इस दौरान सोहान्शी ने प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालते ही नगर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधितों को दिए। सोहान्शी ने कहा कि नगर पालिका की एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनने पर मैं गर्व महसूस कर रही हूं। सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के द्वारा प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरीत किया जा रहा है, जोकि बहुत ही सराहनीय है। 

ईओ दीपिका शुक्ला द्वारा प्रभारी ईओ सोहान्शी को समस्त पटलों के कार्य से रूबरू कराया गया। समस्त बेटियों को संदेश दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं के आगे आने से ही हमारा देश विकसित बनेगा। इस अवसर पर शाहवेज़ अंसारी, हनीफ राणा, सभासद शानू जैन, आशीष त्यागी, वरिष्ठ लिपिक विपिन कुमार शर्मा, मनोज कुमार लिपिक, सफाई पर्यवेक्षक मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह व समस्त पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here