Breaking

Your Ads Here

Friday, November 14, 2025

बच्चों ने स्पोर्ट्स डे रूप में मनाया बाल दिवस


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के एस बी एम इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स डे का विशाल आयोजन किया गया किसका उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ साथ सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ऐसे आयोजन से प्रतिभाओ की आगे बढ़ने का अवसर मिलता है अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए अवसर मिलने चाहिए बच्चों आगे बढ़ने का अवसर भी देंगे और सम्मान भी कार्यक्रम को खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, समाजसेवी राजेंद्र प्रधान, महावीर गुप्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पी खूंटी, अध्यक्ष पूनम रुहेला, टीम तेजस्विनी की अध्यक्ष स्वाति चौधरी, प्रियांशी शर्मा शालू कश्यप सिद्धि विनायक सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष गोयल ने भी संबोधित किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया आगे बढ़ने की प्रेरणा दी स्पोर्ट्स डे में बच्चों ने दौड़, ऊंची एवं लम्बी कूद, रस्सा खींच, डिश कुर्सी दौड़ आदि में अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वही बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया सभी प्रतिभागियों को अंत में मैडल, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया वही स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल, स्कूल के डायरेक्टर मुकुल गोयल, एडवोकेट मोनिका गोयल, प्रधानाचार्या विनिता अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here