Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 25, 2025

तहसील सदर में भाकियू इंडिया का 16वें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भाकियू इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि 27 नवंबर को महापंचायत करते हुए तहसील सदर मेरठ प्रशासन के मरे हुए जमीर की तेरहवीं मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। संगठन 13वीं में आने के लिए निमंत्रण पत्र छपवाकर जनसंपर्क अभियान चला रहा है, लगातार गांव-गांव और क्षेत्र में बांट रहे हैं। दर्जनों सामाजिक, किसान संगठनों एवं राजनीतिक पार्टियां धरना स्थल पर पहुंचकर निरंतर समर्थन दे रहे हैं।

मंगलवार को मरे समान तहसील प्रशासन की आत्मिक शुद्धिकरण हेतु रोज की भांति संगठन के लोगों ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर 21 बार गायत्री मंत्र का जाप किया। धरने में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री अनिल प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैंसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक डॉक्टर साकिब सईद, युवा राष्ट्रीय प्रभारी अनिल चपराना, युवा राष्ट्रीय महासचिव धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अल्प इरफान मलिक, राष्ट्रीय सचिव अल्प शादाब अली, मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर, जिला अध्यक्ष मेरठ दीपक राणा, युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अनिल बैंसला आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here