नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय, माधवपुरम में "राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 15 0 वर्ष" पूर्ण करने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वारा
"राष्ट्रीय आन्दोलन में वन्दे मातरम गीत की भूमिका" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा इस वर्ष वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 4 चरणों में देश व्यापी स्तर पर मनाये जाने की मंशानुरूप कराया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आज प्रथम चरण के अंतिम दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ मनीषा भूषण एवं प्रो• स्वर्णलता क़दम द्वारा कराया गया। निबंध प्रतियोगिता का परिणाम प्रो॰ मंजू रानी एवं डॉ॰ राधेश्याम सिंह द्वारा घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी राधिका, द्वितीय स्थान फ़्राज़िया एवं तृतीय स्थान इल्मा ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो॰ अंजू सिंह ने वन्दे मातरम् गीत की स्वतंत्रता आंदोलन में क्या भूमिका रही इस प्रकाश डालते हुए कहा कि इस गीत ने उस समय देश के समस्त नागरिकों को एकजुट किया और ब्रिटिश सरकार द्वारा इस गीत पर प्रतिबंध लगाने की कोशिशों ने इसे और अधिक लोकप्रिय बना दिया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया ।
प्रतियोगिता में रेणुका,शिवानी,शगुन,पूजा, मेनका,फ़्राज़िया,राधिका,गुलअफ्शा,अदीबा, तान्या, प्रिया, हिना परवीन, सनापरवीन,ज्योति,कोमल, इल्मा, अनिका,मोनिका, शैली, शबीना, अंजलि,मीनू लगभग 15 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य ङॉ॰ राधा रानी,डॉ॰ अजय कुमार,ङॉ॰निरुपमा,डॉ॰ राजीव कुमार,डॉ॰ सोशल आदि का योगदान सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment