Breaking

Your Ads Here

Friday, November 7, 2025

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनाई



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छात्रों ने बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ वंदे मातरम् गीत गाया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगोली बनाकर और सुंदर तरीके से वंदे मातरम् लिखकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत न केवल एक राष्ट्रीय गीत है, बल्कि यह एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों को प्रेरित किया।

इस समारोह का समापन छात्रों को वंदे मातरम् के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और इसे गर्व से गाने के लिए प्रेरित करने के साथ हुआ। यह आयोजन सभी के दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना भरने में सफल रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here