Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 5, 2025

समापन समारोह में मीडियाकर्मी व कलाकारों को किया सम्मानित


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। श्री रामलीला के समापन पर बाल रामलीला का आयोजन किया किया गया, जिसमें अखिल विद्या समिति के बच्चों ने भगवान राम की पूरी रामलीला का मंचन किया।

श्री राम लीला में सहयोग मीडियाकर्मी एवं कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि श्री राम का जीवन हर वर्ग के लिए आदर्श प्रस्तुत करता है, सबके लिए कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। श्री रामलीला कमेटी के महासचिव श्याम दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों कलाकारों, सहयोगी मित्रों का आभार जताया। मंच संचालन विष्णु अवतार रुहेला ने किया। 

इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष विकल नागर, विद्या भूषण गर्ग, सुनील भूरे, महेश त्यागी, जोगेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, बृजेश, अनिल कुमार रूहेला, ब्रह्मजीत प्रजापति, महावीर गुप्ता, गोपाल शर्मा, रामनारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here