नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सावरकर नगर की अभिमन्यु शाखा व ध्रुव शाखा में संघ के 100 वर्ष पूरे करने पर पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख धर्मेंद्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जैन ने की।
कार्यक्रम में लगभग 108 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मुख्य शिक्षक अमित वर्मा रहे। धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र ने एक साथ संगठित होना और संघ शक्ति कलयुग का पाठ पढ़ाया। कलयुग में शक्ति की पूजा है, शक्ति की आराधना है, इसलिए हम सबको एकत्रित होकर संगठित होकर शक्ति की आराधना करनी चाहिए। नगर संचालक व नगर कार्यवाह एवं नगर शारीरिक प्रमुख बौद्धिक प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment