नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकेत के नेतृत्व में पंजाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फिरोजपुर जीरा तहसील (पाकिस्तान बोर्डर) व अमृतसर में यूनियन कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से सिसोली मुख्यालय पर एकत्र हुई राहत सामग्री लेकर पहुँचे।
राकेश टिकैत ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं, भविष्य में आपको किसी भी आवश्यक सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी, आपदा की घड़ी में हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस मौके पर भाकियू प्रतिनिधिमंडल में मेरठ से ओमपाल मलिक, विनीत सागवान, मिन्टू दौरालिया, उज्जवल सरूरपुर, विदेश मोतला शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment