नित्य संदेश ब्यूरो
लावड़। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन विस्तार के तहत सामाजिक न्याय मंच की मेरठ इकाई की कमान लावड़ निवासी डॉ. इकबाल मलिक को सौंप दी है।
रालोद सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने बुधवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। संगीता दोहरे ने बताया कि सामाजिक न्याय मंच का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि डॉ. इकबाल मलिक का पार्टी के प्रति समर्पण और जनता के बीच सक्रियता उन्हें इस दायित्व के लिए उपयुक्त बनाती है। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। बधाइयों का तांता लग गया।
इस मौके पर डॉ. इकबाल मलिक ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और एकता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद की विचारधारा किसानों, नौजवानों और आमजन के हितों की आवाज़ है, जिसे और सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मेरठ जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिल सके।
उनके मनोनयन पर सांसद डॉ० राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, प्रतीक जैन, गौरव जिटौली, शबाब आलम, इरशाद रिज़वी, आतिर रिज़वी आदि ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment