नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर की कक्षा-12 की छात्रा परी को एक दिवस के लिए क्षेत्राधिकारी सर्किल कैंट बनाया गया।
परी द्वारा चार्ज ग्रहण कर कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा कार्यालय पर आई शिकायतों को सुना गया। इसके पश्चात थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया, जिसमें SHO कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात एवं मिशन शक्ति केंद्र सदर बाजार का भ्रमण कर पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी की गयी ।
निरीक्षण के दौरान कुमारी परी ने महिलाओं को निडर बनने एवं समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया, साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की सराहना करते हुए अपने सुझाव मीडिया बंधुओं के साथ साझा किए।
No comments:
Post a Comment