Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

खाद्य संरक्षण पर जागरूकता के साथ मनाया गया नवरात्रि का उत्सव


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में ज्ञान और आस्था का संगम देखने को मिला, जहाँ एक ओर खाद्य संरक्षण जैसे वैश्विक मुद्दे पर जागरूकता फैलाई गई, तो वहीं दूसरी ओर नवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इन आयोजनों ने विश्वविद्यालय के अकादमिक और सांस्कृतिक लोकाचार को एक साथ प्रदर्शित किया।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि और अपव्यय जागरूकता दिवस के अवसर पर एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भोजन की बर्बादी से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कला एवं सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर त्यागी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में खाद्य हानि के गहरे सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भोजन का हर एक दाना कीमती है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर डॉ. जावेद खान, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अल्पना और भावना जोशी सहित विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here