Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

73 यूपी बटालियन एनसीसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल के निर्देशन व उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में भारतीय चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से कृषक इण्टर कॉलेज के बहुद्देशीय सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया। भारी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने पूर्ण उत्साह के साथ रक्तदान के इस महापर्व में युनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर भारतीय चैरिटेबल ब्लड बैंक मवाना के डॉ. अमित निर्मल, डॉ. जफर, आदिल, अंकित, आकाश, हिना, विशाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here