Breaking

Your Ads Here

Friday, October 31, 2025

‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ पर अपने विचार साझा किए


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सुभारती विवि के शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय एवं डॉ. अंबेडकर पीठ के संयुक्त तत्वावधान में “सतर्कता जागरूकता 2025” के अंतर्गत परिवर्तन बनें: सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और सतर्कता को बढ़ावा देना विषय पर सतर्कता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कहा कि एक विश्वविद्यालय के रूप में भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता पैदा करना हमारी एक अनूठी ज़िम्मेदारी है। संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इंदिरा सिंह और डॉ. अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनोज राज ने अपने विचार रखते हुए भ्रष्टाचार विरोधी भावना और न्याय-समानता के आदर्शों पर प्रकाश डाला। डॉ. अंबेडकर चेयर के सदस्य डॉ. प्रेमचंद्र ने कहा कि इस गतिविधि का उद्देश्य नैतिकता और पारदर्शिता की आवश्यकता के बारे में संवेदनशीलता पैदा करना है। प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा, डॉ. निशा राणा, लकी त्यागी, लक्ष्य कुमार, अंकुर गोला ने भी सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपम जैन ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ समापन 
स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 124 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबला विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज नई दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच हुआ। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् प्रो. जवाहर लाल कौल, एड. साजू जैकब और प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई शामिल रहे। प्रतियोगिता में विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज दिल्ली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ रनर-अप रही। नंदिनी अचूरा और अरहम जैन को बेस्ट स्पीकर तथा रीतिका और खुशी गोयल को बेस्ट मेमोरियल का पुरस्कार मिला।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here