नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों, शक्ति दीदियों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों व चौपालों पर जाकर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करस्पोंडेंट सखी जैसी महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO ACT, बाल श्रम व साइबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
थाना-वार आयोजित गतिविधियाँ इस प्रकार रहीं
-थाना मवाना, मुंडाली, सरधना, सिविल लाइन, कोतवाली, दौराला, रोहटा आदि की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
-थाना सरधना पुलिस ने “रन फॉर मिशन शक्ति” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
-थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इस्माइल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
-थाना दौराला टीम द्वारा मिल बाजार में महिलाओं व बच्चों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा वीमेन पावर लाइन 1090 के बारे में बताया गया।
पुलिस का उद्देश्य
पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति 5.0 अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाना, आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना एवं उनके प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैलाना है।
No comments:
Post a Comment