अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। चौकी क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत चौकी प्रभारी रामराज जगतपाल सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ देहात क्षेत्र में पैदल गश्त किया।पैदल गश्त के दौरान चौकी क्षेत्र के गांव मौडकला में मुख्य रास्ते व चौराहों में भ्रमण कर आमजन से वार्ता कर उनसे शांति व्यवस्था सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा।
रामराज चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पुरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।वहीं उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी दी की कोई गड़बड़ ना करें वरना पुलिस प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा। गश्त के दौरान रामराज चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment