Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 5, 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में "पंख हौसलों की उड़ान संस्था" द्वारा वर्ष 2025 की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके जज्बे को सलाम किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर जी (ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री) और मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम में इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग खिलाड़ी आदित्य मकोरवाल एवं अंश मकोरवाल को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान खिलाड़ियों की जयंती, मेजर ध्यान चंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिया गया।

पंख हौंसलों की उड़ान संस्था और उनकी अध्यक्ष भावना शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के साथ साथ कोच और निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में खेल भावना का उभार हुआ और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया, जिससे खेल के प्रति युवाओं में और अधिक रुचि बढ़ सके। इस समारोह ने खेल के महत्व को प्रदर्शित करते हुए क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया और खेल के माध्यम से समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here