नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। थानाक्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर बेरियों वाले श्मशान घाट के पास मंगलवार-बुधवार की रात एक युवक का गर्दन कटा शव चारपाई पर पड़ा मिला। शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसानों ने बताया कि युवक शराब और भांग पीने का आदि था तथा अक्सर इसी इलाके में रहता था।
देर रात उसका शव आम के बाग में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी होते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान विजय पुत्र फूल सिंह निवासी प्रभात नगर कॉलोनी थाना हस्तिनापुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विजय नशे का आदी था और अक्सर इसी क्षेत्र में शराब व भांग पीकर पड़ा रहता था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब चारपाई पर उसका शव देखा तो दहशत फैल गई। मृतक की गर्दन आधी कटी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक विजय पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और करीब चार साल पहले हस्तिनापुर क्षेत्र में एक महाराज की हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।
No comments:
Post a Comment