नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। भारतीय जनता पार्टी सरधना मण्डल की एक कामकाजी बैठक गंज बाजार स्थित मण्डल कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आलोक जैन ने की। कार्यक्रम संचालन मण्डल महामंत्री शानू जैन ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम होगा, जिसे प्रत्येक बूथ पर कराया जाएगा। 29 अक्टूबर को जिले का महिला सम्मलेन कार्यक्रम नगर में होगा, जिसकी संयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सेठी रहेंगी। नगर महिला मोर्चा पदाधिकारी पिंकी सोम, उमा त्यागी, शालिनी सैनी को व्यवस्था दी गयी। रोटरी क्लब सरधना महान द्वारा आचार्य सौरभ सागर महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 16वां रक्तदान कार्यक्रम पाण्डु शिला रोड स्थित निलय भवन पर आयोजित होगा।
बैठक में शानू जैन, सुमीत कुमार, मंगू प्रधान, ओमकार पुंडीर, शंकर सिंह, वीरेंद्र सैनी, दीपक शर्मा, लोकेश जैन, राहुल पाल, मोहित सिंह, शिव कुमार जैन, संजीव शर्मा, पवन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, नीटू वर्मा, रक्षित गर्ग, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment