Breaking

Your Ads Here

Friday, October 24, 2025

भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं पर विचार किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा की गई। बैठक में जनपद के भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं पर विचार किया गया।

बैठक में भूमि संबंधी विवाद, पुलिस प्रकरण, तथा अन्य सामान्य समस्याओं पर चर्चा हुई। उपस्थित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह दोहराया गया कि भूतपूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य संपदा हैं। उनके कल्याण एवं सम्मान की रक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। सैनिक बंधु बैठक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा वीर नारियों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here