नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएस वंदना फोगाट, मंडल वन अधिकारी, मेरठ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विज्ञान विभाग, महिला अध्ययन केंद्र और पर्यावरण क्लब (एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम की थीम "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई" थी। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल वन अधिकारी, मेरठ और पर्यावरण विज्ञान विभाग की समन्वयक प्रोफेसर बिंदु शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि वंदना फोगाट ने ओजोन परत के संरक्षण के लिए अपने विचार बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किए और प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने ओजोन परत को बचाने के प्रति जागरूक किया। एनजीओ प्रमुख सावन कनोजिया ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, डॉ. डी.के. चौहान, डॉ. अंशु चौधरी, डॉ. विदुषी सिंघल, डॉ. अनुषी और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे। अन्य संकाय सदस्यों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ओजोन परत के संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली और ओजोन परत के संरक्षण के प्रति संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment