Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

बिल संशोधन कैंपों में 98 फीसदी शिकायतों का निस्तारण, पीवीवीएनएल की पहल से उपभोक्ताओं को राहत



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लगाए जा रहे विशेष बिल संशोधन कैंपों में बड़ी सफलता मिली है। 1 अगस्त से शुरू हुए इन कैंपों में अब तक 98 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है।


प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में 1 से 31 अगस्त तक सभी खंडीय, उपखंडीय और अधिशासी अभियंता कार्यालयों में ये कैंप लगाए जा रहे हैं। 25 अगस्त तक कुल 15,227 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14,949 का निस्तारण कर दिया गया है। केवल 278 शिकायतें ही शेष हैं, जिनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मेरठ जोन-प्रथम, गाजियाबाद प्रथम और तृतीय जोन में शत-प्रतिशत शिकायतों का समाधान हो चुका है। मुरादाबाद में 2386 में से 2368, मेरठ द्वितीय में 1235 में से 1199, गाजियाबाद द्वितीय में 1694 में से 1671, बुलंदशहर में 1239 में से 1225, मुजफ्फरनगर में 1800 में से 1734, गजरौला में 1738 में से 1672, सहारनपुर में 1670 में से 1656 और नोएडा में 1746 में से 1705 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घर बैठे ही अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 या व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7859804803 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटर, टैरिफ परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से जुड़ी समस्याओं के लिए भी कैंपों का लाभ उठाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here