Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकडेमी ने मेरठ इलेवन को हराया


 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकडेमी के मैदान पर खेले गए 7 साल से 11 साल आयु वर्ग के क्रिकेट मुकाबले में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकडेमी ने मेरठ इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। 

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकडेमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 193 रन बनाए। उनके और उसे भाविक ने 41 रन, वंश ने 37 रन, मुकुल में 38 रन और सार्थक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से शिव और आइस ने 4-4 विकेट व ओम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.5 ओवर में 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से कार्तिक ने 36 रन, आयुष यादव ने 40 रन और मनु ने 35 रनों की पारी खेली। मोआज 32 रन और फवाज ने 30 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकडेमी की ओर से अभय व अर्जुन ने 4-4 विकेट और जैद ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को सीनियर वर्ग का मुकाबला खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here