Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

सोनिका आनंद बनीं रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल महिला विभाग ने सोनिका आनंद को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया है। सोनिका आनंद एक प्रेरणादायक महिला उद्यमी हैं, जो कई एनजीओ और राष्ट्रीय लोकदल महिला विंग के साथ काम कर रही हैं।


सोनिका आनंद को राष्ट्रीय लोक दल महिला विभाग के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अपनी नई भूमिका में पार्टी को मजबूत करने और महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए अपने कौशल और अनुभव का उपयोग करेंगी। वह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। उनको नरेंद्र खजूरी, विनय प्रधान, रिचा सिंह, दिलप्रीत कोहली, कवल जीत सिंह, बीना सिंह, रेखा चौधरी, अमित त्यागी, मनोज चौधरी, जनार्दन भाटी आदि ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here