नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में
संपन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया
गया। आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए मंगलवार को सहायक पुलिस
अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कोतवाली अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ीगेट, लोहियानगर पुलिस बल, पीएसी एवं आरएएफ की
संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च घंटाघर
से प्रारंभ होकर बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, जाकिर कॉलोनी चौकी, कांच का पुल, लिसाड़ीगेट चौराहा, थाना कोतवाली, गुदड़ी बाजार व सर्राफा
बाजार होते हुए पुनः घंटाघर तक संपन्न किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की
अपील की गई।

No comments:
Post a Comment