नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षक राष्ट्र विभूति सम्मान-2025 के लिए चयन किए गए है।
रुड़की में आयोजित योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं उत्थान ट्रस्ट द्वारा विभूति सम्मान समारोह-2025 दिया जाएगा। जिसमें जनपद मेरठ से प्रेमचंद प्रधानाध्यापक, कवयित्री एवं शिक्षिका रामकुमारी मेरठ, गाजियाबाद के देवकुमार प्रधानाध्यापक का चयन किया गया, समारोह 2 नवंबर को होगा। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के फल स्वरुप प्रदान किया जा रहा है। चयनित टीम द्वारा चयन किए जाने के उपरांत तीनों शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment